facebookmetapixel
Advertisement
नौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर

Asian Games 2023: भारत ने वॉलीबॉल में कोरिया को हराया

Advertisement

भारतीय टीम ने ग्रुप सी के अंतिम मैच में कोरिया को दो घंटे 38 मिनट में 3-2 (25-27 29-27 25-22 20-25 17-15) से हराया।

Last Updated- September 20, 2023 | 9:01 PM IST
Asian Games 2023

भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने बुधवार को यहां गत उप विजेता दक्षिण कोरिया को पांच सेट चले रोमांचक मुकाबले में हराकर उलटफेर के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए एशियाई खेलों के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। भारतीय टीम ने ग्रुप सी के अंतिम मैच में कोरिया को दो घंटे 38 मिनट में 3-2 (25-27 29-27 25-22 20-25 17-15) से हराया।

मंगलवार को कंबोडिया को 3-0 से हराने वाला भारत पांच अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा। भारत के लिए अमित गुलिया और अशवाल राय ने शनदार प्रदर्शन करते हुए टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाए।

भारत अगले दौर में चीनी ताइपे या मंगोलिया से भिड़ेगा। भारत ने एशियाई खेलों में अपना पिछला पदक 1986 में कांस्य पदक के रूप में जीता था। इंडोनेशिया के जकार्ता में पिछले सत्र में भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही थी।

इसके अलावा नौकायन में भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।

पुरुषों की टीम मे फो हीट में पहला स्थान हासिल किया और इस तरह डायरेक्टली फाइनल में प्रवेश कर गई है। वहीं, Quadruple Sculls टीम हीट में दूसरे पायदान पर रही। अब उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए रेपचेज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 9:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement