Asian Games

Asian Games 2023 archery : भारतीय महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दो अंक की बढ़त बनाई लेकिन चेन हुंग टिंग, वोंग सुक स्युन और लुक यिन यी की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 57-57 पर स्कोर बराबर कर लिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 05, 2023 | 9:04 AM IST

गत विश्व चैंपियन भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गुरुवार को यहां हांगकांग को आसानी से 231-220 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय भारत सेमीफाइनल में चौथे वरीय इंडोनेशिया से भिड़ेगा।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने धीमी शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दो अंक की बढ़त बनाई लेकिन चेन हुंग टिंग, वोंग सुक स्युन और लुक यिन यी की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 57-57 पर स्कोर बराबर कर लिया।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, किशोर के नाम सिल्वर

भारतीय तिकड़ी ने हालांकि तीसरे चरण में सिर्फ एक अंक गंवाया और आठ अंक की मजबूत बढ़त बना ली। हांगकांग ने अंतिम चरण में एक निशाना आठ अंक पर लगाया जिसके बाद भारत की राह और आसान हो गई।

सत्रह साल की अदिति ने अंतिम शॉट से पहले ही 10 अंक के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की। ज्योति ने अंतिम प्रयास में नौ अंक जुटाए लेकिन इससे पहले ही भारत की जीत तय हो चुकी थी।

First Published : October 5, 2023 | 9:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)