facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

BharatPe के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का 69 साल की उम्र में निधन

Last Updated- March 29, 2023 | 3:23 PM IST
Ashneer and Ashok Grover

‘भारत पे’ के को-फाउंडर और मशहूर बिजनेस शो शॉर्क टैंक इंडिया सीजन-1 के जज अश्नीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का मंगलवार को निधन हो गया। इस बात की सूचना ग्रोवर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी।

अश्नीर ने अपने पोस्ट में लिखा, “बाय पापा। आपको बहुत सारा प्यार! स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखिएगा।” साथ ही उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अशोक ग्रोवर (पुत्र नंदलाल ग्रोवर) 04.08.1953-28.03.2023।”

कौन थे अशोक ग्रोवर?

Ashneer Grover के पिता अशोक ग्रोवर दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। वे दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क मे रहते थे। हालांकि, अश्नीर ग्रोवर के पिता का निधन किस कारण से हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। बता दें कि दिवंगत अशोक ग्रोवर के परिवार में बेटे अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी बेटी आशिमा ग्रोवर और पत्नी हैं।

अशनीर ग्रोवर की बात करें तो उनका जन्म दिल्ली में 14 जून 1982 को हुआ था। पेमेंट इंटरफेस भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर के अलावा अश्नीर रिएलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में बतौर जज के तौर पर नजर आए थे। मौजूदा समय में वे एक स्टार्टअप के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, ग्रोवर को शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में शामिल नहीं किया गया।

First Published - March 29, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट