facebookmetapixel
Jio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’s

टैक्स कलेक्शन के संशोधित अनुमानों भी हासिल नहीं कर पाएगी सरकार: अधिकारी

Last Updated- March 12, 2023 | 5:43 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

सरकार चालू वित्त वर्ष में 30.43 लाख करोड़ रुपये का संशोधित कर संग्रह लक्ष्य (revised tax collection target) हासिल नहीं कर पाएगी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह अंदेशा जताया।

अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने पेश किए गए आम बजट 2023-24 के बजट अनुमानों के मुकाबले संशोधित अनुमान 10 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों (RE) के मुताबिक सकल कर राजस्व 30.43 लाख करोड़ रुपये रहेगा, जो 27.57 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से अधिक है।

प्रत्यक्ष कर (direct tax) मामलों के एक अधिकारी ने कहा, ”RE काफी अधिक था। हमें इसके कम रहने का अनुमान है। शुद्ध संग्रह (नेट कलेक्शन) 15-15.5 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।”

चालू वित्त वर्ष (2022-23) में प्रत्यक्ष कर से राजस्व (जिसमें आय और कॉरपोरेट कर शामिल हैं) 2021-22 की तुलना में 17 प्रतिशत बढ़कर 16.50 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

अप्रत्यक्ष कर (indirect tax) मामलों के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ”हमारा अनुमान है कि सीमा शुल्क में कमी होगी।” इस बार के आम बजट में भी सीमा शुल्क संग्रह के अनुमानों को घटाया गया है।

First Published - March 12, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट