facebookmetapixel
HDFC Bank के शेयर दो दिन में 4 फीसदी फिसले, विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली से बढ़ा दबावMarico ने Q3 FY26 में स्थिर मांग और मार्जिन सुधार के संकेत दिए, निवेशकों की बढ़ीं उम्मीदेंSEBI ने 30 दिन पुराने प्राइस डेटा के इस्तेमाल का दिया प्रस्ताव, शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने का प्रयासCII जांच की खबर के बाद स्टील कंपनियों का शेयर लुढ़का, 3 फीसदी तक हुई गिरावटReliance के शेयरों में 2024 के बाद सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, रूसी तेल विवाद व मुनाफावसूली वजहबिकवाली के चलते लगातार दूसरे दिन टूटे बाजार, रिलायंस और HDFC Bank के शेयरों में भारी गिरावटGrok AI Controversy: सरकार ने मस्क की कंपनी को दी 48 घंटे की और मोहलत, लेकिन पूरा मामला क्या है?SEBI ने 30 साल पुराने स्टॉक ब्रोकर नियमों में बड़ा बदलाव कर उद्योग को दी राहत, अब दोहराव होगा कमShare Market: सेंसेक्स 85,063 पर बंद, निफ्टी 26,178 पर; FPI बिकवाली जारीAmazon Pay ने शुरू की फिक्स्ड डिपॉजिट सर्विस, निवेशकों को 8% तक मिल सकता है सालाना ब्याज

एडीबी ने 2021 में भारत को दिया रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर कर्ज

Last Updated- December 11, 2022 | 9:24 PM IST

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बीते साल यानी 2021 में भारत को रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इनमें से 1.8 अरब डॉलर का कर्ज कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए दिया गया।
बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एडीबी ने 2021 में भारत को 17 ऋणों में रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इनमें से 1.8 अरब डॉलर महामारी से निपटने के उपायों के लिए दिए गए हैं। कोविड-19 संबंधी सहायता में 1.5 अरब डॉलर टीके की खरीद के लिए और 30 करोड़ डॉलर शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और देश की भविष्य की महामारी संबंधी तैयारियों के लिए दिए गए।  
एडीबी के भारत में निदेशक ताकियो कोनिशि ने कहा कि एडीबी भारत सरकार को कोविड-19 से लड़ाई के लिए लगातार समर्थन दे रहा है। इसके अलावा हम भारत को अन्य विकास प्राथमिकताओं मसलन शहरीकरण के प्रबंधन, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, संपर्क में सुधार और कौशल को बेहतर करने के लिए नियमित कर्ज उपलब्ध कराते हैं।    

First Published - February 6, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट