RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार बांग्लादेश में विपक्ष ने नाकेबंदी शुरू की, 2 लोगों की मौत
'

बांग्लादेश में विपक्ष ने नाकेबंदी शुरू की, 2 लोगों की मौत

PTI

- November,30 2013 7:23 PM IST

ढाका, 30 नवंबर :भाषा: जबरदस्त विरोध प्रदर्शन अभियान के खत्म होने के एक दिन बाद बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बीएनपी और उसके दक्षिण पंथी सहयोगियों ने आगामी आम चुनावों को स्थगित करने की मांग के साथ आज 72 घंटे का एक और राष्ट्रव्यापी नाकेबंदी शुरू कर दी । नाकेबंदी शुरू होने के साथ ही हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कोटचंदन में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। देर रात एक अन्य प्रदर्शनकारी मारा गया था।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी :बीएनपी: के महासचिव और प्रवक्ता रहुल कबीर रिजवी ने मीडियाकर्मियों को कल पार्टी कार्यालय में बताया, देश भर में 72 घंटे की सड़क, रेल और जलमार्ग नाकेबंदी कल सुबह 6 बजे शुरू होगी और सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगी।

नाकेबंदी 5 जनवरी 2014 को होने वाले चुनावों की तारीख रद्द करने और आवामी लीग सरकार से अपने बंधक नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग के लिए आहूत की गयी है।

सूर्योदय से पहले मारे गए छापे में पुलिस ने बीएनपी के केंद्रीय कार्यालय पर छापा मारकर रिजवी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने देशी बम विस्फोट करके और राजधानी की सड़कों पर छोटे-छोटे मार्च निकालकर नाकेबंदी की शुरूआत कर दी थी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST