कांग्रेस विधायक मानस भुइयां ने यहां विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, हम सारदा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। चूंकि यह घोटाला अन्य राज्यों में भी हुआ, ऐसे में केवल सीबीआई जांच से ही सच्चाई का पता लगाने में मदद मिलेगी।
घोष की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। चीजें अब आगे बढ़ने लगी हंै।
तेइस नवंबर को गिरफ्तार होने के बाद घोष ने उसी शाम फेसबुक पर अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया था और कहा था कि पुलिस को इस मामले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दो अन्य तृणमूल नेताओं की मदद लेनी चाहिए।