Advertisement
रूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान
अन्य समाचार मप्र में 70 प्रतिशत रिकार्ड मतदान, चुनावी हिंसा में दो लोगों की मौत
'

मप्र में 70 प्रतिशत रिकार्ड मतदान, चुनावी हिंसा में दो लोगों की मौत

PTI

- November,25 2013 11:43 PM IST

मध्य प्रदेश के धार जिले में मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में महिला एवं बाल विकास मंत्री रंजना बघेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और धारा 34 के तहत मतदाताओं को कथित तौर पर रिश्वत देने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने मतदान का ब्यौरा देते हुए कहा कि लहार विधानसभा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हवा में गोलियां चलाने की घटना हुयी। उन्होंने हालांकि कहा कि पुनर्मतदान कराए जाने की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि नयाकपुरा मतदान केंद्र से इवीएफ मशीन लेकर भागने का प्रयास करने से रोकने के लिए बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान कांग्रेस विधायक और सुमरवली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भूरासिंह कंसाना के भतीजे के रूप में की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डादोतिया ने बताया कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कसरावाड क्षेत्र में सादी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता कालू यादव की मौत हो गई ।

उप चुनाव आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने दिल्ली में कहा कि मतदान हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि भिंड जिले में हिंसा की चार और मुरैना जिले में तीन घटनाएं हुयीं। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में एक एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों जिलों में हिंसा भड़काने के आरोप में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement