कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसके इस े नि:शुल्क सीट े अभियान के तहत 5 मई, 2014 से 31 जनवरी, 2015 तक यात्रा की जा सकती है। इन सीटों के लिए एकतरफा शुरआती किराया 500 रपये है और बुकिंग आज से शुरू हो गई।
एयरएशिया इंडिया के यहां स्थित मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार कंपनी अपने वर्षगांठ समारोहों के तहत 500 रपये के आधार मूल्य की पेशकश भी करेगी।
किराया :आल इन फेयर: जिसमें कर व शुल्क शामिल नहीं है कोच्चि से क्वालालंपुर के लिए 2,259 रपये रहेगा। यह शुरआती किराया एकतरफा है। इसी तरह चेन्नई से बैंकॉक, क्वालालंपुर के लिए 2704 र, बेंगलूर से क्वालालंपुर के लिए 3,269 र तथा कोलकाता से क्वालालंपुर 3,228 रपये रहेगा।
इसी तरह एयर एशिया ने चेन्नई से चियांग मेइ, फुकेट, कराबी, मकाउ व सिंगापुर सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए े फ्लाई थ्रू े सेवा की शुरआत भी की है।
भाषा