एमसीएक्स में तांबा के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 442.85 रुपये प्रति किग्र्रा रह गई जिसमें 1,105 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार तांबा के फरवरी 2014 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 453.25 रुपये प्रति किग्र्रा रह गई जिसमें 131 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों गिरावट का श्रेय लंदन मेटल एक्सचेंज में कमजोरी के रुख को दिया।
वैश्विक स्तर पर लंदन मेटल एक्सचेंज में तीन माह में डिलीवरी वाले तांबा की कीमत 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,068 डालर प्रति टन रह गयी।
भाषा राजेश