RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार भाजपा के बड़े नेता दूसरों की बुराई के लिए झूठ का सहारा लेते हैं: मनमोहन सिंह
'

भाजपा के बड़े नेता दूसरों की बुराई के लिए झूठ का सहारा लेते हैं: मनमोहन सिंह

PTI

- November,17 2013 7:53 PM IST

मध्यप्रदेश मैं 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आज यहां राइट टाउन स्टेडियम पर कांग्रेस की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, दूसरों की बुराई करने की उमंग में भाजपा के बड़े नेता झूठ का सहारा लेकर इतिहास एवं ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में गलत बयानी करते हैं।

उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा के बड़े नेता आजकल अपने विकास के मॉडल की तारीफ के पुल बांध रहे हैं, लेकिन भारत एक बड़ा देश हैं और यहां हर राज्य के लिए विकास के अलग-अलग पैमाने हैं। विकास के जिस गुजरात मॉडल की बात की जा रही है, वहां गरीब एवं पिछड़ांे की स्थिति ठीक नहीं है।

सिंह ने पूछा कि इन बड़े नेता ने क्या अपनी पार्टी के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं से उनके राज्य के बारे में जानने का प्रयास किया है कि उनके यहां विकास का कौन सा मॉडल कारगर रहेगा। भाजपा के नेताओं को जो भी बोलना है, वह कम से कम सोच समझकर और नाप तौल कर बोलें। भाजपा वास्तव में नकारात्मक राजनीति कर रही है। उसकी राजनीति अवरोध, अपमान और असत्य की राजनीति है। ऐसी राजनीति से किसी भी राजनीतिक दल को बचने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST