RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार विकास और पर्यावरण चिंता के बीच टकराव नहीं होना चाहिए: प्रणब मुखर्जी
'

विकास और पर्यावरण चिंता के बीच टकराव नहीं होना चाहिए: प्रणब मुखर्जी

PTI

- November,11 2013 7:33 PM IST

मुखर्जी ने कहा, देश भावी जरूरतों के लिए संसाधनों के संरक्षण एवं बड़ी तेजी से बढ़ती जनसंख्या की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के काम के बीच टकराव से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा, यही वह उपयुक्त समय है जब हम व्यापक परिप्रेक्ष्य में विकास की अवधारणा पुनर्परिभाषित करें। पर्यावरण हितों एवं विकास जरूरतों के बीच कोई टकराव नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रपति पूर्वी सिक्किम जिले के सारामसा में 40 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय बाल विग्यान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

मुखर्जी ने कहा कि विश्व की जनसंख्या सात अरब को पार कर गयी है और भारत में विश्व की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, ऐसे में यदि उपयुक्त कदम नहीं उठाए गए तो गरीबी, भूख, कुपोषण, अशिक्षा से समस्या गहरा सकती है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST