Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार भारतीय अमेरिकी डॉक्टर का प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन
'

भारतीय अमेरिकी डॉक्टर का प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन

PTI

- November,10 2013 4:24 AM IST

वाशिंगटन, 9 नवंबर :भाषा: अमेरिकी स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर को प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग अमेरिकन बाई च्वाइस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

प्रतिष्ठित प्रत्यारोपण सर्जन और समाजसेवी राहुल जिंदल को 13 नवंबर को वर्जीनिया में अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा :यूएससीआईएस: एक कार्यक्रम में इस पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

यह पुरस्कार अन्य देशों से जाकर अमेरिका में बसने एवं अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने समुदाय एवं अपने नए देश :जिस देश की उन्होंने नागरिकता ग्रहण की और वहां बस गए: के लिए योगदान दिया है।

जिंदल को हाल में इंटरनेशनल लीडरशिप फाउंडेशन ने लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें हाल में कमिशनर ऑफ सर्विस एंड वालंटीयरिज्म नियुक्त किया गया था।

वर्तमान में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में स्टॉफ ट्रांसप्लांट सर्जन और यूनिफॉम्र्ड सर्विसेज यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में प्रोफेसर ऑफ सर्जरी के पद पर तैनात जिंदल, जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में क्लीनिकल प्रोफेसर भी हैं।

जिंदल ने इलाहाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री हासिल की और फिर ब्रिटेन में पढ़ाई की जहां उन्हें रॉयल कॉलेज ऑफ एडिनबर्ग से एफआरसीएस की फैलोशिप मिली।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement