मेजबान टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सैमसन ने 281 गेंद में 115 रन की शतकीय पारी खेली जबकि विकेटकीपर निखिलेश सुरेंद्रन ने 121 गेंद में 66 रन बनाये।
सैमसन के चौथे प्रथम श्रेणी शतक में 12 चौके और दो छक्के जड़े थे। इस 18 वर्षीय ने सलामी बल्लेबाज सुरेंद्रन और रोबर्ट फर्नांडीज के साथ क्रमश: 111 और 95 रन की साझेदारी निभायी।
स्टंप तक फर्नांडीज 39 और कप्तान सचिन बेबी दो रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।
आंध्र के डीपी विजयकुमार ने दो जबकि जी शंकर राव ने एक विकेट हासिल किया।