RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार कांग्रेस-संघ के बीच महाभारत का युद्ध होगा लोकसभा चुनाव :चिदंबरम
'

कांग्रेस-संघ के बीच महाभारत का युद्ध होगा लोकसभा चुनाव :चिदंबरम

PTI

- October,27 2013 12:53 PM IST

वरिष्ठ कांग्रेसी चिदंबरम ने कल देर रात यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित एक जनसभा मंे कहा, यह कांग्रेस और उस संगठन के बीच महाभारत का युद्ध होगा जो खुद को अराजनीतिक होने का दावा करता रहा है लेकिन जिसने अपने राजनीतिक चेहरे पर परोक्ष नियंत्रण करना चुना।

उन्होंने आरोप लगाया कि संघ बुराई के बीज बोने की तथा सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहा है।

गुजरात में मुठभेड़ों में अनेक मुस्लिम युवकों के मारे जाने का दावा करते हुए चिदंबरम ने कहा कि जब वह गृहमंत्री थे तो उन्होंने मुठभेड़ों को मंजूर नहीं किया था।

चिदंबरम के मुताबिक उन्होंने सुरक्षा बलों को आदेश दिया था कि आतंकवादियों या अपराधियों को तब तक जीवित पकड़ा जाना चाहिए जब तक वे गोली नहीं चलाते।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून समेत अनेक क्रांतिकारी कानूनों तथा कार्यक्रमों का श्रेय जाता है।

चिदंबरम ने आश्वासन दिया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम तमिलनाडु के हितों को प्रभावित नहीं करेगा जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए केंद्र्र सरकार की सब्सिडी के तौर पर करीब 914 करोड़ रपये प्राप्त होंगे। राज्य को खाद्यान्न के आवंटन मंे कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST