भावना बीजिंग में महिला एकल क्लास 4 दूसरे चरण के फाइनल में चीन की शीर्ष वरीय झांग मियाओ से 6 . 11 , 9 . 11 , 2 . 11 से हार गयी।
इससे पहले उन्होंने कोरिया की दूसरी वरीय जि नाम जुन को 3 . 1 :11 . 6 , 9 . 11 , 11 . 7 , 11 . 9: और ताइपे की या चु ली को क्वार्टरफाइनल में 11 . 2 , 11 . 8 , 11 . 6 से पराजित किया था।
गुजरात की भावना ने कहा, मैं खुश हूं कि मैं अपनी पहली चैम्पियनशिप में यहां तक पहुंच पायी। मैं स्वर्ण पदक जीतना पसंद करती, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर सकती। मैं शीर्ष वरीय खिलाड़ी से हार गयी जो काफी बेहतर खिलाड़ी है।