Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार अम्बाह में डेंगू के चार मरीज मिले
'

अम्बाह में डेंगू के चार मरीज मिले

PTI

- October,21 2013 7:23 PM IST

संयुक्त संचालक :मलेरिया: डा. मोहन सिंह कल भोपाल से मुरैना पहंुचने के बाद सीधे अम्बाह पहुंचे और बताया कि प्रदेश में अब तक डेंगू के 800 मरीज पाये गये हैं, जिनमें ग्वालियर चम्बल संभाग के 49 मरीज है। डेंगू रोग ज्यादा नहीं फैले इसलिए वह मुरैना क्षेत्र का दौरा करने आये है।

सिंह ने अम्बाह कस्बे की एमएलडी कालोनी और उससे जुड़ी अन्य कालोनियों में पहुंच कर होम टू होम सर्वेक्षण किया। उन्होंने घरों में चल रहे कूलर्स के वाटर टैंक से एडीजी मच्छर पकड़े और उन्हें जांच के लिये कैद किया।

उन्हौंने घरों में जमा पानी के बीच से एडीज मच्छर के लार्वा को भी बड़ी मात्रा में पकड़कर उसे जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।

सिंह ने कहा कि जिस मरीज को डेंगू रोग सकारात्मक पाया जाता है और उसे यदि कोई दूसरा मच्छर काट ले, तो उस मरीज के खून में मौजूद डेंगू वायरस, अन्य मच्छर के काटने के आठ से दस दिन बाद यह रोग पनपाता है। डेंगू मच्छर मारने के लिए घरों में दिन के समय मच्छर मारने वाले स्प्रे का छिड़काव किया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement