पुलिस ने बताया कि पांचों लोगों को एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पांचों को भी तिरूनेवेली की उसी पलयामकोट्टाई जेल में रखा जा रहा है जहां जहाज के चालक दल सदस्यों को रखा गया है।
तमिलनाडु पुलिस ने एमबी सीमैन गार्ड ओहियो के चालक दल के सभी 35 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बिना अनुमति के भारतीय जल में प्रवेश करने तथा हथियार एवं कारतूस ले जाने के आरोप में इस जहाज को 12 अक्तूबर को पकड़ लिया गया था।
बताया गया कि जहाज में 35 एसॉल्ट राइफल और 5680 कारतूस थे।
पुलिस ने 14 अक्तूबर को जहाज के चालक दल के 10 सदस्यों और 25 सुरक्षा दल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। चालक दल में आठ भारतीय एवं दो उक्रेनी सदस्य हैं।
भाषा