SEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूती
अन्य समाचार 0630 स्पोट्र्स डाइजेस्ट
'

0630 स्पोट्र्स डाइजेस्ट

PTI

- October,05 2013 10:33 AM IST

पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाने वाले तेंदुलकर ने आज दर्शकों को निराश नहीं किया और इस बीच यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। फिरोजशाट कोटला पर फिर से सभी की निगाहें तेंदुलकर पर टिकी थी। उन्होंने चौथे ओवर में रवि रामपाल की गेंद मिड आफ से चार रन के लिये भेजकर दर्शकों में जोश भरा। इस स्टार बल्लेबाज ने यानिक ओटले के अगले ओवर में लांग आन और एक्स्ट्रा कवर पर छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

स्टेडियम में सचिन नाम गूंजने लगा था। रिकार्डों के बादशाह ने जल्द ही अपनी पारी का 26वां रन लेकर वह मुकाम हासिल किया जहां आज तक एशिया का कोई बल्लेबाज नहीं पहुंचा है। तेंदुलकर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 50,000 रन पूरे करने के वाले दुनिया के 16वंे बल्लेबाज बन गये।

इस स्टार बल्लेबाज ने अब तक 307 प्रथम श्रेणी मैचों में 25,228 रन, लिस्ट ए के 551 मैचों में 21,999 रन बनाये हैं और इस खेल के सबसे छोटे प्रारूप ट्वेंटी . 20 में 95 मैचों में 2773 रन : रिकार्ड बनने तक : बनाये हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा करने वाले तेंदुलकर के नाम पर सभी तरह की क्रिकेट में 142 शतक और 244 अर्धशतक दर्ज हैं।

भाषा पंत

संबंधित पोस्ट