Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्कर
अन्य समाचार आस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी
'

आस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी

PTI

- October,02 2013 1:13 PM IST

मेलबर्न, 2 अक्तूबर : भाषा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144वीं जयंती आज आस्ट्रेलिया में मनायी गयी और इस मौके पर प्रार्थना सभाओं , परिचर्चाओं और पुस्तक मेलों का आयोजन किया गया।

राजधानी कैनबरा में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा इस विशेष अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।

भारत के राष्ट्रपिता को याद करते हुए यूनिवर्सिटी आफ न्यू साउथ वेल्स में गांधी जी की प्रतिमा के सामने एक समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान आज युवा भारतीयों और आस्ट्रेलियाइयों के लिए गांधी का अर्थ विषय पर एक परिचर्चा भी संपन्न हुई ।

सिडनी स्थित एक गैर सरकारी संगठन गांधी पीस सेंटर ने न्यू साउथ वेल्स में 35 से अधिक पुस्तकालयों में पुस्तक मेले का आयोजन किया जिसका मकसद गांधी जी के कार्यों और शिक्षाओं के बारे में स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना था।

संगठन की निदेशक रोनी डीसूजा ने बताया कि आस्ट्रेलिया में गांधी जी का अहिंसा का सिद्धांत बहुत अधिक लोकप्रिय है ।

भाषा नरेश

संबंधित पोस्ट