Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार कोयले पर भाजपा का संसद में हंगामा : कार्यवाही कई बार स्थगित
'

कोयले पर भाजपा का संसद में हंगामा : कार्यवाही कई बार स्थगित

PTI

- September,04 2013 9:33 PM IST

प्रधानमंत्री ने कल भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को अपने आवास पर आमंत्रित कर इस मुद्दे पर व्याप्त गतिरोध दूर करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी और मुख्य विपक्षी दल ने आज सुबह तय किया कि संसद में इस मुददे पर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।

कई बार के स्थगन के बाद सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनी और सदस्यों को कोयला आवंटन से जुडी गायब फाइलों के मुददे पर अपनी बात रखने की अनुमति दी गयी। फिर दोनों सदन सुचारू रूप से चले।

प्रधानमंत्री ने समूह 20 की शिखर बैठक के लिए रवाना होने से पहले कल रात गतिरोध समाप्त करने के प्रयास में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा मंें विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली अपने निवास पर बुलाया था।

भाजपा नेताओं ने हालांकि संसद को सुचारू रूप से चलाने का प्रधानमंत्री को कोई आश्वासन नहीं दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था कि ुुगायब फाइलों पर संसद में बयान देने के बाद विपक्ष के सदस्यों को स्पष्टीकरण पूछने का मौका दिए बिना जिस तरह वे दोनों सदनों से चले गए उससे पार्टी के लोगों में काफी गुस्सा है।

पार्टी सूत्रांे के मुताबिक कि भाजपा ने दोनों सदनों में कोयला विषय पर विरोध जारी रखने का निर्णय किया था और उसी के अनुरूप कोयला मुद्दा दोनों सदनों में उठा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement