Business Standard
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता
अन्य समाचार क्या निखिल आडवाणी की चांद भाई गई ठंडे बस्ते में ?
'

क्या निखिल आडवाणी की चांद भाई गई ठंडे बस्ते में ?

PTI

- December,03 2012 11:53 AM IST

इस फिल्म में अक्षय खन्ना और विद्या बालन को काम करना था। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म अब अधर में लटक चुकी है, निखिल ने प्रेस ट्रस्ट से कहा मुझे लगता है कि शायद ऐसा ही कुछ है।

चांद भाई वास्तव में फुटपाथ पर रहने वाले एक लड़के की कहानी है जो अपराध जगत का सरगना बनना चाहता है। बाल अपराध पर आधारित इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था।

निखिल ने इससे पहले करण जौहर की होम प्रोडक्शन कल हो ना हो का निर्देशन किया था। इसके बाद उनकी सलाम ए ईश्क और चांदनी चौक टू चाइना बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं जबकि पटियाला हाउस ने औसत कारोबार किया।

उन्होंने कहा जब लोग मेरा जिक्र कल हो ना हो के साथ करते हैं तो मुझे बुरा नहीं लगता। यह एक अच्छी फिल्म थी। एक निर्देशक के लिए लगातार विकसित होते रहना और वह कहानियां तैयार करना जरूरी होता है जो वह लोगों को सुनाना चाहता है।

निखिल ने कहा आज सिनेमा बहुत बदल गया है। विकी डोनर, पान सिंह तोमर, इंगलिश विंगलिश, द दर्टी पिक्चर.... को लोग पसंद कर रहे हैं। जब तक अच्छी कहानियों पर फिल्में बनेंगी, लोग देखने आएंगे। फिल्म निर्माण के लिए यह अच्छा समय है।

कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम में निखिल ने करण जौहर के सहायक के तौर पर काम किया है। उन्होंने कहा फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म निर्माण की योजना नहीं है। अगर कोई रोचक आयडिया मिला तो शायद हम फिर साथ साथ काम करेंगे।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement