Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार टाइटेनिक के मलबे को खोजने वाले ने ढूंढा तुर्की के पायलटों को
'

टाइटेनिक के मलबे को खोजने वाले ने ढूंढा तुर्की के पायलटों को

PTI

- July,17 2012 5:34 AM IST

तुर्की के एक अधिकारी ने बताया कि टाइटेनिक जहाज के मलबे को खोजने के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी खोजी रॉबर्ट बलार्ड ने तुर्की के दोनों पायलटों का शव खोजा ।

सीरिया द्वारा तुर्की के विमान को मार गिराए जाने के करीब दो सप्ताह बाद रॉबर्ट ने समुद्र तल से उसमें सवार दोनों पायलटों का शव खोज निकाला ।

अधिकारियों ने आज बताया कि तुर्की की नौसेना द्वारा स्थान की पहचान करने के बाद रॉबर्ट के खोजी जहाज ई वी नॉटिलस ने दोनों के शवों को खोज निकाला । सीरिया ने तुर्की के लड़ाकू विमान आर एफ - 4 को 22 जून को मार गिराया था ।

अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बातचीत की क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं था।

रॉबर्ट के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने वर्ष 1985 में आरएमएस टाइटेनिक, युद्ध पोत बिस्मार्क और द्वितीय विश्व युद्ध के टोरपैडो निगरानी नौका पी टी 109 का मलबा खोजा था ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement