Business Standard
Advertisement
कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधान
अन्य समाचार पहली बार मंच से हिन्दी में हुई विदेशी नीति पर बातचीत
'

पहली बार मंच से हिन्दी में हुई विदेशी नीति पर बातचीत

PTI

- July,07 2013 4:35 AM IST

कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विदेशी निवेश, जेट एत्तिहाद सौदा और पाकिस्तान के साथ संबंधों सहित कई मुद्दों पर बातचीत की ।

कार्यक्रम विदेश नीति की कक्षा का आयोजन समाचार चैनल सीएनबीसी आवाज ने किया था । चैनल की ओर से जारी विग्यप्ति के मुताबिक, खुर्शीद ने संकेत दिया कि वित्तमंत्री पी. चिदंबरम अगले कुछ दिनों में अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं ।

विग्यप्ति के अनुसार, खुर्शीद ने इस बात पर आशा जतायी की सरकार विदेशी निवेश के संबंध में सर्वसम्मति बनाने में सफल रहेगी ।

जेट एत्तिहाद सौदे की खामियों के बारे में पूछने पर विदेश मंत्री ने कहा, कोई अवरोध नहीं है, लेकिन हमें संतुलन की जरूरत है। विदेशी निवेशकों को हमसे बड़ी उम्मीदें हैं, हम समुचित प्रक्रिया का पालन किए बगैर और राष्ट्रीय सहमति बनाए बगैर उन सभी पर खरा नहीं उतर सकते ।

पाकिस्तान मामले पर विदेश मंत्री ने कहा कि वहां की नयी सरकार सकारात्मक संकेत दे रही है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement