Advertisement
Stocks To Buy: मई में खरीदने के लिए Motilal Oswal ने चुने 6 दमदार स्टॉक्स, ₹240 से ₹4,750 तक के दिए टारगेटGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,863 गिरावट, सोने का वायदा भाव भी फिसलाकर्नाटक की नई शराब नीति से दिग्गज Liquor Stocks को होगा फायदा! ब्रोकरेज ने कहा- ₹3850 तक जाएगा भावTCS, HDFC: इन 8 दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों को दिया शानदार डिविडेंड, चेक करें अमाउंट1 मई से बदल जाएगी ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया, सरकार ने लागू किए बड़े नियमRBI का बड़ा संकेत, रुपये को दुनिया में मजबूत बनाने का प्लान अभी भी जारीअब आपदाएं सिर्फ मौसम की खबर नहीं, सीधे अर्थव्यवस्था पर हमला बन चुकी हैंरियल एस्टेट में 2026 की पहली तिमाही में 5.1 अरब डॉलर का निवेश, 72% की जोरदार बढ़तमुकेश अंबानी का बीमा सेक्टर में बड़ा दांव, आलियांज के साथ नई साझेदारी कितनी बड़ी?देश में मौजूदगी बढ़ाने का लक्ष्य: मदर डेरी
अन्य समाचार उच्च न्यायालय ने शीरा व्यापार पर निगरानी की राज्य की शक्ति बरकरार रखी
'

उच्च न्यायालय ने शीरा व्यापार पर निगरानी की राज्य की शक्ति बरकरार रखी

PTI

- May,15 2013 12:23 PM IST

याचिकाओं में उक्त अधिनियम के तहत राज्य को प्रदत्त उन शक्तियों को चुनौती दी गई थी जिनके जरिए राज्य सरकारी कर्मियों से व्यवसाय क्षेत्र की निगरानी करा सकता है । इनमें विनिर्माण कंपनियों और संबंधित लोगों से निरीक्षण लागत वसूलने के राज्य के प्राधिकार को भी चुनौती दी गई थी ।

अधिनियम की धारा 58ए के तहत राज्य को इस संबंध में सामान्य या विशेष आदेश जारी करने का अधिकार है कि किसी मादक पदार्थ, एल्कोहल प्रकृति के उत्पाद, भांग और शीरा जैसी वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, भंडारण, बिक्री, खरीद, उपयोग, संग्रह या खेती इस तरह के निषेध और आबकारी या पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगी।

इस धारा के तहत यह भी प्रावधान है कि कर्मचारियों को तनख्वाह के रूप में दी जाने वाली निरीक्षण लागत विनिर्माता या विक्रेता या खरीदार द्वारा वहन की जाएगी।

अधिनियम की धारा 114 निरीक्षण शुल्क या धारा 58ए राज्य को उक्त कर्मचारियों की निरीक्षण लागत वसूलने का अधिकार प्रदान करती है ।

याचिकाओं को विचार योग्य नहीं मानते हुए न्यायमूर्ति मृदुला भटकर और ए एस ओका ने इन्हें खारिज कर दिया ।

याचिकाएं औरंगाबाद डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड, कोल्हापुर शुगर मिल्स लिमिटेड, ब्रिहान करन शुगर सिंडिकेट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य ने दायर की थीं ।

भाषा

05151146 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement