यह रिग उसने आरआईएल से काम के लिए किराए पर ली थी और कंपनी इसे जुलाई के अंत तक आरआईएल को लौटाएगी।
ओएनजीसी ने धीरूभाई डीपवाटर केजी..1 रिग को जुलाई, 2009 में 3,915 करोड़ रुपये में चार साल के लिए किराए पर लिया था।
सूत्रों ने कहा कि रिग को जल में 10,000 फुट गहरे कुंए की खुदाई के काम के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज से लिया गया था, लेकिन इसका उन्नयन कर दिया गया है जिससे यह 12,000 फुट तक गहरी बोरिंग करने में सक्षम है।