Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान
अन्य समाचार देश के शहरी क्षेत्रों में अब सिर्फ 5.31 करोड़ लोग ही गरीब
'

देश के शहरी क्षेत्रों में अब सिर्फ 5.31 करोड़ लोग ही गरीब

PTI

- August,07 2013 2:43 PM IST

लोकसभा में डा. संजय सिंह, पुतुल कुमारी, लक्ष्मण टुडु और निखिल कुमार चौधरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास ने यह जानकारी दी।

व्यास ने कहा, 2004..05 में देश के शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों की संख्या 8.14 करोड़ थी जो 2011..12 में घटकर 5.31 करोड़ रह गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 17 लाख, अरूणाचल प्रदेश में 70 हजार असम में 9.20 लाख, बिहार में 37.80 लाख, छत्तीसगढ़ में 15.20 लाख, दिल्ली में 16.50 लाख, गुजरात में 26.90 लाख, हरियाणा में 9.40 लाख, झारखंड में 20.20 लाख, कर्नाटक में 37 लाख, केरल में 8.50 लाख, मध्यप्रदेश में 43.10 लाख, महाराष्ट्र में 47.40 लाख, राजस्थान में 18.70 लाख, ओडिशा में 12.40 लाख, उत्तरप्रदेश में 1.18 करोड़ लोग शहरी इलाकों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि योजना आयोग की ओर से तैयार किया गया गरीबी रेखा का अनुमान सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा परिवार उपभोक्ता व्यय संबंधी सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST