क्विक कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी जेप्टो ने लाभ हासिल करने के प्रयास में चुनिंदा यूजर्स के लिए दो रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया है और वह ऐसा करने वाला पहला क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बन गया है। कंपनी की प्रतिस्पर्धी स्विगी इंस्टामार्ट और जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिंकइट वर्तमान में अपने किराना ऑर्डर के लिए […]
आगे पढ़े
सनोफी इंडिया और एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने भारत में सनोफी की ह्रदय रोग के इलाज से जुड़ी दवाओं के लिए विशेष वितरण एवं प्रोत्साहन समझौते की घोषणा की है। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स इस समझौते के तहत सनोफी इंडिया के कार्डियोवास्कुलर ब्रांडों – कार्डेक, क्लेक्सेन, टारगोसिड, लैसिक्स और लैसिलेक्टोन का वितरण एवं प्रोत्साहन करेगी। सनोफी इंडिया इन ब्रांडों […]
आगे पढ़े
भारत में निर्मित पहली चिप की शुरुआत साल 2026 के अंत में धोलेरा स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट से होगी। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और सीजी पावर के चिप संयत्र के शिलान्यास समारोह में यह जानकारी दी। समारोह के दौरान वैष्णव ने कहा कि धोलेरा प्लांट से […]
आगे पढ़े
टाटा समूह तमिलनाडु के रानीपेट में वाहन बनाने का नया कारखाना लगाने जा रहा है। इस संयंत्र पर समूह 9,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। वाणिज्यिक एवं यात्री वाहन बनाने वाला टाटा समूह देश के दक्षिणी हिस्से में अपना कारोबार बढ़ाना चाहता है और इसी मकसद से वह यह रकम लगाने जा रहा है। माना जा […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें धोलेरा में 91,000 करोड़ रुपये की परियोजना भी शामिल है जिसमें वर्ष 2026 तक चिप उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। तीन में से दो परियोजनाएं गुजरात में स्थित हैं, जबकि एक असम में है। तीन परियोजनाएं […]
आगे पढ़े
Stock Market: शेयर बाजार में आज जोरदार बिकवाली दिखी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन पर चिंता जताए जाने के बाद निवेशकों ने इन शेयरों की जमकर बिकवाली की। इससे स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों में दो साल में सबसे बड़ी गिरावट आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 5.3 फीसदी […]
आगे पढ़े
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 15 से 17 मार्च तक नागपुर में होगी। इस बैठक में शताब्दी वर्ष 2025 में संघ की शाखाओं की संख्या 68,000 से बढ़ाकर 1,00,000 करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार समिति के […]
आगे पढ़े
माइक्रोकैप शेयरों पर जांच की तलवार लटक रही है, क्योंकि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) स्मॉलकैप शेयरों में निवेश पर अपना शिकंजा कस रहा है। इसे देखते हुए विश्लेषकों ने निवेशकों को सुझाव दिया है कि इस सेगमेंट से कुछ समय के लिए बाहर निकल जाना चाहिए। स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा […]
आगे पढ़े
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोक सभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और हरियाणा व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमश: मनोहर लाल खट्टर और बसवराज बोम्मई सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। गडकरी एक बार फिर […]
आगे पढ़े
कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पांच चुनावी गारंटी अथवा वादों का बुधवार को ऐलान किया। इनमें गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये नकद और केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान शामिल है। पार्टी ने नकद योजना को महालक्ष्मी नाम दिया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि […]
आगे पढ़े