facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये : कांग्रेस

Congress Electoral Guarantees: एक्स पर लिखी पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी की 'नारी न्याय' गारंटी देश की महिलाओं के लिए एक नया एजेंडा तय करेगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:39 PM IST
Congress released second list of 43 candidates, three former CM sons got tickets कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, तीन पूर्व सीएम पुत्रों को मिला टिकट

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पांच चुनावी गारंटी अथवा वादों का बुधवार को ऐलान किया। इनमें गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये नकद और केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान शामिल है। पार्टी ने नकद योजना को महालक्ष्मी नाम दिया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) के माध्यम से गरीब परिवारों की पहचान की जाएगी और नकद रकम परिवार की सबसे अधिक उम्र की महिला के खाते में भेजी जाएगी।

एक्स पर लिखी पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी देश की महिलाओं के लिए एक नया एजेंडा तय करेगी। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

पाटी के चुनावी घोषणा पत्र बनाने के कार्य से जुड़े एक नेता ने कहा कि ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) के मुताबिक देश में हर साल पास होने वाले स्नातकों में 54 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। पिछले सप्ताह ही कांग्रेस ने केंद्र में खाली पड़े 30 लाख पदों को भरने का ऐलान किया था।

पिछले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ‘न्यूनतम आय सहयोग कार्यक्रम’ अथवा न्यूनतम आय योजना अथवा न्याय योजना की घोषणा की थी। न्याय योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को प्रत्येक वर्ष 72,000 रुपये नकद देने का ऐलान किया गया था।

महिलाओं के लिए कांग्रेस की तीन अन्य गारंटियों में मिड डे मिल कार्यकर्ताओं, आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय में केंद्र से दी जाने वाली धनराशि को दोगुना करना, महिलाओं को कानूनी सहायता देने के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी परामर्शदाता नियुक्त करना शामिल है।

इसके अलावा पार्टी की सरकार बनने पर सावत्री बाई फुले हॉस्टल गारंटी योजना लाई जाएगी, जिसके तहत कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम प्रत्येक जिले में हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी। कांग्रेस, आप और भाजपा शासित राज्यों ने पहले ही महिलाओं के लिए नकद अंतरण की घोषणा की है।

First Published - March 13, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट