facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेश

तीसरे दौर में 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी Ultratech

Advertisement

भारत में अभी अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल उत्पादन क्षमता सालाना 13.245 करोड़ टन की है, जिसे बढ़ाकर 18.2 करोड़ टन करने की है।

Last Updated- October 29, 2023 | 11:27 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

कुमार मंगलम बिड़ला प्रवर्तित अल्ट्राटेक सीमेंट (ultratech cement) ने शनिवार को घोषणा की कि कंपनी के निदेशक मंडल ने तीसरे दौर के विस्तार के लिए मंजूरी दे दी है।

भारत में अभी अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल उत्पादन क्षमता सालाना 13.245 करोड़ टन की है, जिसे बढ़ाकर 18.2 करोड़ टन करने की है।

कंपनी ने कहा कि वह तीसरे चरण में अतिरिक्त 2.19 करोड़ टन क्षमता बढ़ाने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह दूसरे चरण के तहत साल 2025 तक सालाना 16 करोड़ टन तक पहुंचने के लिए जारी परियोजना के अतिरिक्त है।

तीसरे चरण की विस्तार परियोजना के तहत पुराने संयंत्रों का नवीनीकरण, नए संयंत्रों का निर्माण और नए बल्क टर्मिनल बनाए जाएंगे। ये संयंत्र वित्त वर्ष 2026 से चरणबद्ध तरीके से चालू होने लगेंगे।

कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, ‘पिछले सात वर्षों में, अल्ट्राटेक ने भारत के तेजी से बदलते बुनियादी ढांचे परिदृश्य के लिए रणनीतिक रूप से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस साल की शुरुआत में मैंने 20 करोड़ टन की सालाना क्षमता तक पहुंचने की अपनी महत्त्वाकांक्षा व्यक्त की थी और यह विस्तार उस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।’

विस्तार के इस नए चरण के चालू होने के बाद, अल्ट्राटेक का लक्ष्य दक्षिण में 3.55 करोड़ टन की सालाना क्षमता बनाना है। जबकि पूर्व में सालाना 4.04 करोड़ टन, उत्तर में सालाना 3.62 करोड़ टन, मध्य भारत में सालाना 3.57 करोड़ टन और पश्चिम में 3.38 करोड़ टन सालाना क्षमता करना है।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement