facebookmetapixel
Advertisement
AI से बदलेगा आईटी बिजनेस मॉडल, Infosys का फोकस मार्जिन, बड़े सौदे और कम पूंजीगत खर्च परछोटी एनबीएफसी को पंजीकरण से सशर्त छूट, ₹1,000 करोड़ से कम एसेट वाली कंपनियों को राहतभारत बना iPhone एक्सपोर्ट हब, FY26 में निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचावित्त मंत्रालय की चेतावनी: अल्पकालिक वृद्धि से बचें, दीर्घकालिक स्थिरता और सुधारों पर भारत को देना होगा जोरमजबूत वृ​द्धि, मार्जिन से वरुण बेवरिजेस की बढ़ेगी मिठास, ब्रोकरेज ने बढ़ाए आय अनुमानभारत में शेयर बायबैक की वापसी, टैक्स बदलाव और कमजोर बाजार ने बढ़ाया कंपनियों का आकर्षणस्वामित्व बदलने के बाद इन्वेस्को ने तय किया विस्तार का खाका, 90 शहरों तक पहुंच बढ़ाने की योजनारुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, कच्चे तेल की उछाल और विदेशी निकासी से दबाव बढ़ाबेहतर नतीजों की उम्मीद में चढ़े बाजार, सेंसेक्स 610 अंक उछला; निफ्टी में 182 अंक का इजाफाचुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों पर बरकरार है उत्साह: बेन पॉवेल

फेडरल-मुगल की खुली पेशकश मामले में सेबी के निर्देश पर रोक

Advertisement

पेगासस मर्जर कंपनी और टेनेको इंक के विलय के बाद फेडरल-मुगल के प्रवर्तक समूह में अप्रत्यक्ष बदलाव के कारण खुली पेशकश का मामला बना था।

Last Updated- September 15, 2023 | 10:43 PM IST
SEBI

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने शुक्रवार को फेडरल-मुगल गोएट्ज (इंडिया) की खुली पेशकश मामले में स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता नियुक्त करने के बाजार नियामक सेबी के आदेश पर रोक लगा दी।

पंचाट ने इसके अलावा सेबी से कहा कि वह 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करे और इसे 9 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर लिया।
30 अगस्त के आदेश में बाजार नियामक ने फेडरल-मुगल गोएट्ज की खुली पेशकश की खातिर शेयरों के मूल्यांकन के लिए स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट एमएम निसिम ऐंड कंपनी को नियुक्त किया था।

प्रवर्तक पेगासस होल्डिंग्स ने बाजार नियामक की तरफ से स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता नियुक्त करने की चुनौती दी थी और कहा था कि कानून के तहत ऐसा करना जरूरी नहीं है।

पेगासस मर्जर कंपनी और टेनेको इंक के विलय के बाद फेडरल-मुगल के प्रवर्तक समूह में अप्रत्यक्ष बदलाव के कारण खुली पेशकश का मामला बना था।खुली पेशकश की कीमत तय करने की खातिर सही नियमों की उपयुक्तता पर पंचाट सुनवाई कर रहा है।

न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने कहा, हमने पाया कि नियमन 8 (4) के प्रावधान तभी लागू होंगे जब नियम 8 (3) और 8 (5) के तहत खुली पेशकश तय करना संभव नहीं होगा। हमने आदेश में पाया कि सेबी इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि शेयरों की कीमत नियम 8 (3) और 8 (5) के तहत तय नहीं की जा सकती।

सेबी ने नवंबर 2018 में भी कंपनी की खुली पेशकश के मूल्यांकन में हस्तक्षेप किया था जब फेडरल-मुगल गोएट्ज का अधिग्रहण टेनेको ने उसी साल किया था। सेबी ने स्वतंत्र व उचित मूल्यांकन के लिए हरिभक्ति ऐंड कंपनी को नियुक्त किया था और मार्च 2019 में खुली पशकश की कीमत 400 रुपये प्रति शेयर से 608.46 रुपये प्रति शेयर करने का निर्देश दिया था।

तब कंपनी ने कहा था कि सेबी ने यह नहीं बताया कि मूल्यांकन के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया और न ही उन्हें समीक्षा का मौका दिया गया। शुक्रवार को फेडरल-मुगल गोएट्ज का शेयर करीब 6 फीसदी टूटकर 370 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement