facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

निजी जीवन बीमा क्षेत्र का तेजी से बढ़ा काम

Advertisement

निजी बीमा कंपनियों में सबसे बड़े एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 40.06 प्रतिशत बढ़कर 2,753.29 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- November 07, 2023 | 11:03 PM IST
Insurance Portfolio

जीवन बीमा कंपनियों के न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अक्टूबर 2023 में 7.64 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं के कारोबार में तेज वृद्धि से इसे समर्थन मिला है, जबकि सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कारोबार में कमी आई है।

जीवन बीमा काउंसिल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जीवन बीमा उद्योग के पास अक्टूबर 2023 में 26,819.01 करोड़ रुपये प्रीमियम आया है, जो एक साल पहले की तुलना में 7.64 प्रतिशत ज्यादा है।

इस दौरान निजी बीमाकर्ताओं का प्रीमियम जहां 24.18 प्रतिशत बढ़कर 11,171.86 करोड़ रुपये हो गया है, एलआईसी का प्रीमियम 1.71 प्रतिशत घटकर 15,647.15 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल अक्टूबर में 15,920.13 करोड़ रुपये था।

निजी बीमा कंपनियों में सबसे बड़े एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 40.06 प्रतिशत बढ़कर 2,753.29 करोड़ रुपये हो गया है। HDFC लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम पिछले साल से 13.20 प्रतिशत बढ़कर 2,188.04 करोड़ रुपये हो गया है।

एलआईसी और HDFC के अलावा सूचीबद्ध बीमा कंपनियों में आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 9.95 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,328.76 करोड़ रुपये, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने 36.09 प्रतिशत वृद्धि के साथ 728.78 करोड़ रुपये प्रीमियम जुटाया है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement