facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

बॉर्नविटा प्रकरण से स्वास्थ्य और वेलनेस इन्फ्लुएंसर पर भी सवाल

Last Updated- April 19, 2023 | 11:03 AM IST
Health and wellness influencer

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंगका ने इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में हाल ही में बॉर्नविटा पर हमला किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाए कि इसमें शामिल तत्त्व उतने स्वस्थकारी नहीं हैं जितना ब्रांड दावा करता है। हिमतसिंगका का इंस्टाग्राम हैंडल फूडफार्मर के नाम से है और उन्होंने उस विवादास्पद रील में कहा कि इनमें से कुछ तत्त्व पूरी तरह से हानिकारक है। बॉर्नविटा ने तुरंत उन्हें कानूनी नोटिस दिया और इसके बाद हिमतसिंगका को यह वीडियो हटाना पड़ा। हालांकि, इस प्रकरण से एक बार फिर स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े इन्फ्लुएंसर सुर्खियों में आ गए हैं जिनके हजारों फॉलोअर हैं। मिसाल के तौर पर, हिमतसिंगका के 134,000 फॉलोअर हैं।

एक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कंपनी जेफमो की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दुनिया के मुकाबले इन्फ्लुएंसर (वैसे प्रभावशाली लोग जिनके फॉलोअर ज्यादा हैं और उनके वीडियो रील वायरल होते हैं) लोगों का सबसे बड़ा आधार है। वर्ष 2023 के अंत तक इनकी संख्या 10 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का संगठित क्षेत्र वित्त वर्ष 2023-24 में 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगा जिसमें इन छोटे स्तर के इन्फ्लुएंसर की राजस्व हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 के 9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 14 प्रतिशत हो जाएगी।
हालांकि किसकी कितनी हिस्सेदारी है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस तंत्र में एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बात करने वाले इन्फ्लुएंसर का है जो नियमित तौर पर अपनी सलाह और सुझाव देते हैं और इसके साथ ही अपने व्यापक फॉलोअर के लिए उत्पादों की सिफारिश भी करते हैं। इस श्रेणी का दायरा बढ़ने के साथ ही इस पर अब सरकार की निगाहें हैं। हाल ही में बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए एक साक्षात्कार में उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार नए दिशानिर्देशों के साथ स्वास्थ्य और वेलनेस इन्फ्लुएंसर को नियमन के दायरे में लाने पर विचार कर रही है।

इन प्रस्तावित दिशानिर्देशों की वजह से इन्फ्लुएंसर को स्वास्थ्य और वेलनेस पर सलाह देने के लिए अपनी योग्यता का खुलासा करना और उसे प्रमुखता से दर्शाना भी जरूरी होगा।
लाइफ कोच मिकी मेहता का कहना है कि यह कदम स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, ‘सरकार को इन इन्फ्लुएंसर पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए जो तुरंत सलाह देते हैं और पैसे लेकर किसी ब्रांड या सामान की सिफारिश करते हैं।’ वह कहते हैं कि वह खुद हर महीने कम से कम तीन-चार ब्रांडो के प्रचार-प्रसार के ऑफर ठुकरा देते हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वह वे प्रोटीन का उदाहरण देते हैं जिसकी सिफारिश अक्सर शरीर को मजबूत करने के लिए प्रभावशाली लोग करते हैं।

First Published - April 19, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट