facebookmetapixel
Advertisement
कार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

Q4 Results: UltraTech Cement का नेट प्रॉफिट 35% बढ़ा, जानें अन्य कंपनियों के कैसे रहे तिमाही नतीजे

Advertisement

Q4 Results: पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस (PNB Housing Finance) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 फीसदी बढ़कर 444 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- April 29, 2024 | 10:19 PM IST
Q4 Results Today

Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35.24 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,258.58 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,670.10 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय 9.41 फीसदी बढ़कर 20,418.94 करोड़ रुपये रही। यह वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 18,662.38 करोड़ रुपये रही थी।

ट्रेंट का मुनाफा कई गुना बढ़कर 712.09 करोड़ रुपये

टाटा समूह (Tata Group) की खुदरा शाखा ट्रेंट लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि मार्च 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 712.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड नामों से खुदरा स्टोर संचालित करने वाली ट्रेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 44.95 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 51 फीसदी बढ़कर 3,297.70 करोड़ रुपये हो गई।

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस का शुद्ध लाभ 57 फीसदी उछला

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस (PNB Housing Finance) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 फीसदी बढ़कर 444 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 283 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,806 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में यह 1,628 करोड़ रुपये रही थी। चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में ब्याज आय 1,684 करोड़ रुपये से अधिक रही।

बिड़लासॉफ्ट के मुनाफे में 60.5 प्रतिशत की उछाल

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बिड़लासॉफ्ट (BirlaSoft) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 60.55 प्रतिशत उछलकर 180.08 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 112.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

पुणे की कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 1,362.5 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 1,226.3 करोड़ रुपये से 11.10 प्रतिशत अधिक है। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, बिड़ला सॉफ्ट का शुद्ध लाभ 88.11 प्रतिशत बढ़कर 623.76 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement