facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी बीमा कंपनियों के लिए नया परफॉर्मेंस इंडिकेटर तय, दावा निपटान अनुपात पर अब ज्यादा फोकसभारत में टेक फंडिंग 12% बढ़ी, पर सौदों की संख्या घटी; AI कंपनियां बनीं निवेशकों की पहली पसंदरीसाइक्लिंग के कड़े नियमों से 5 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, SIAM ने जताई बड़ी चिंताआर्टिफिशल इंटेलिजेंस व क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडलों के खतरों से निपटने को सरकार बनाएगी कमांड सेंटरभारतीय फिनटेक कंपनियों की ग्लोबल उड़ान: कनाडा समेत नए बाजारों में लाइसेंस लेकर बढ़ा रहीं सीमा-पार कारोबारविदेशी बाजार से डॉलर बॉन्ड जारी करने को लेकर भारतीय बैंक जल्दबाजी में नहीं, कीमत सुधरने का करेंगे इंतजारटाटा मोटर्स का भरोसा: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FY27 होगा ‘टर्निंग पॉइंट’, उद्योग में रहेगी ग्रोथभारत में 13 अरब डॉलर का निवेश और करेगी एमेजॉन, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से मची भारी तबाही, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंकाबांग्लादेश में भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी को मिला केंद्रीय मंत्री का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी किया विशेष आदेश

Layoffs: 120 कर्मचारियों की छंटनी करेगी उड़ान, हाल ही में जुटाए थे 34 करोड़ डॉलर

Advertisement

उड़ान ने कहा कि उसके कारोबार की फंडिंग पूरी है और वह लाभ में आने का अपना मकसद हासिल करने की राह पर है।

Last Updated- December 18, 2023 | 9:34 PM IST
The promise of a level playing field in the AI ​​era

देश की सबसे बड़ी बी2बी ई-कॉमर्स फर्म उड़ान (Udaan Layofss) अपने कुल 1,600 कर्मचारियों में से करीब 120 कर्मियों की छंटनी कर रही है। नकदी के सख्त हालात और वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बीच कंपनी लाभ पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एक सूत्र ने कहा, यह छंटनी इस महीने के आखिर तक होगी और यह खाद्य व गैर-खाद्य डिविजन के विलय से संबंधित हैं। उड़ान ने कहा है कि वह लाभकारी कारोबार बनाने की अपनी यात्रा में खासी प्रगति कर चुकी है और अपने कारोबारी मॉडलों में प्रासंगिक हस्तक्षेप जारी रखे हुए है।

उड़ान के प्रवक्ता ने कहा ‘ऐसे हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप व्यवस्था में कुछ बेकारी नजर आई है। जिम्मेदार संगठन होने के नाते हम प्रभावित कर्मचारियों को जरूरी सहायता मुहैया करा रहे हैं, जिनमें मेडिकल इंश्योरेंस, कंपनी की नीति के मुताबिक मुआवजा पैकेज और प्लेसमेंट में सहायता शामिल है।’

यह घटनाक्रम ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब उड़ान ने हाल में ई-सीरीज की फंडिंग के तहत 34 करोड़ डॉलर जुटाए हैं और यह सौदे की रफ्तार की वापसी का संकेतक भी है। यह एमऐंडजी पीएलसी की अगुआई में हुआ और इसमें मौजूदा इक्विटी निवेशकों लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और डीएसटी ग्लोबल ने भी भागीदारी की।

बेंगलूरु की कंपनी ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि इस फंडिंग ने उसके मौजूदा 3.1 अरब डॉलर के मूल्यांकन में कोई बदलाव लाया है या नहीं।

उद्योग के सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते इस बार की फंडिंग शायद मौजूदा मूल्यांकन से कम पर हुई होगी। उड़ान ने कहा कि उसके कारोबार की फंडिंग पूरी है और वह लाभ में आने का अपना मकसद हासिल करने की राह पर है।

पिछले साल नवंबर में उड़ान ने अपने कुल 3,000 कर्मचारियों के 10 फीसदी के बराबर यानी 350 कर्मियों की छंटनी की थी। लागत दक्षता के लिए विभिन्न विभागों में यह कदम उठाया गया था। इससे पहले पिछले साल जून में फर्म ने 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement