facebookmetapixel
Advertisement
छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदमब्रोकरेज का ‘पिक ऑफ द वीक’ बना Ethos, ₹3135 तक जाने का अनुमान, ये ट्रिगर्स भरेंगे जोशफ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिजत्योहारी सीजन में खाद्य तेल की कीमतों में आएगा अभी और उबाल, एक महीने में 15% बढ़े भावहाई-टेक इंजीनियर्स आईपीओ आज से खुला, ₹53 का शेयर ग्रे मार्केट में ₹78! पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की रायटाटा ग्रुप का होटल कारोबार होगा और मजबूत, IHCL में ओरिएंटल होटल्स का विलय; शेयरधारकों को कैसे मिलेंगे शेयर?विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?

SBI के नए चेयरमैन के लिए 21 मई को होगा इंटरव्यू

Advertisement

फाइनैंशियल सर्विस इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो एक स्वायत्त संस्था है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश करता है।

Last Updated- May 06, 2024 | 11:01 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए चेयरमैन के चयन के लिए फाइनैंशियल सर्विस इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) की बैठक अगले 21-22 मई को होने की संभावना है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

एक सूत्र ने कहा, ‘स्टेट बैंक के चेयरमैन पद के लिए एफएसआईबी 21 और 22 मई को साक्षात्कार करेगा, क्योंकि एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन (दिनेश कुमार खारा) का कार्यकाल इस साल अगस्त में खत्म होने वाला है।’

एफएसआईबी एक स्वायत्त संस्था है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश करता है। इसकी स्थापना 2022 में की गई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा इसके प्रमुख हैं।

साथ ही वित्तीय सेवा विभाग और सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा ब्यूरो में अन्य विशेषज्ञ सदस्य भी शामिल हैं। इस सिलसिले में भारतीय स्टेट बैंक और एफएसआईबी को भेजे गए ई मेल का जवाब नहीं मिल सका।

सूत्रों ने कहा कि एसबीआई के 4 प्रबंध निदेशक (MD) इस समय पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस समय एसबीआई में सीएस शेट्टी, अश्विनी कुमार तिवारी, आलोक कुमार चौधरी और विनय एम तोंसे एमडी के पद पर काम कर रहे हैं।

चौधरी 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। एफएसआईबी ने पहले ही राणा आशुतोष कुमार सिंह के नाम की सिफारिश एसबीआई के प्रबंध निदेशक पद के लिए की है। अक्टूबर 2023 में खारा का कार्यकाल 28 अगस्त, 2024 तक उनके 63 साल उम्र तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement