facebookmetapixel
Advertisement
RBI में 5 साल बाद पहली गिरावट, कर्मचारियों की संख्या घटकर 13,220 हुईकमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम 42 रुपये बढ़े, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा लागत का दबावदिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कोर्ट केस से बरी हुए लोगों का नाम अब इंटरनेट पर नहीं दिखेगामजबूत मांग और नए ऑर्डर से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, मई में PMI ने छुआ तीन महीने का उच्च स्तरपश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भाजपा के 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथजनसांख्यिकी रिपोर्ट: अमीर देशों के बराबर पहुंची भारत की प्रजनन दर, तेजी से घट रही है आबादी की रफ्तारZee Entertainment को मिली बड़ी कामयाबी, भारत में फीफा विश्व कप समेत 39 फुटबॉल टूर्नामेंट दिखाने की डील हुई पक्कीECLGS 5.0 के तहत 1.71 लाख करोड़ रुपये के ऋण आवेदन मिले, MSMEs सेक्टर सबसे आगेगलती CBSE की और सजा भुगत रहे हैं देश के मासूम बच्चे, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें: राहुल गांधीअप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 4.9% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना ग्रोथ इंजन

ग्लेनमार्क सौदे से राजस्व अनुमान पर असर!

Advertisement

इस सौदे से प्राप्त आय का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में 4,627 करोड़ का सकल ऋण कम करने के लिए किया जाएगा। वित्त वर्ष 23 में कंपनी के पास 1,470 करोड़ की नकदी थी।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:44 PM IST
Glenmark Pharma settles dispute with US Department of Justice

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का शेयर शुक्रवार के कारोबार के दौरान बीएसई पर तीन फीसदी लुढ़ककर 802.25 रुपये पर आ गया क्योंकि कंपनी ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (GLS) में 75 फीसदी हिस्सेदारी निरमा को 615 रुपये प्रति शेयर की दर पर 5,652 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया था। इस विनिवेश के बाद ग्लेनमार्क फार्मा के पास जीएलएस में 7.84 फीसदी हिस्सेदारी रह जाएगी।

पिछले दो कारोबारी दिनों के दौरान ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर का मूल्य अपने 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर 879 रुपये से नौ प्रतिशत गिर गया। पिछले एक महीने के दौरान इस शेयर में छह फीसदी की तेजी आई है।

ग्लेनमार्क फार्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा ‘कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी जीएलएस में 75 फीसदी हिस्सेदारी प्रति शेयर 615 रुपये की कीमत पर कुल 5,652 करोड़ में बेचने के लिए निरमा के साथ निश्चित करार किया है, जो समापन समायोजन और आवश्यक मंजूरी पर निर्भर करेगा।’

जीएलएस एक्टिव फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) बनाती है। ग्नेलमार्क फार्मा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा कि यह सौदा त्वचाविज्ञान, श्वसन और ऑन्कोलॉजी के अपने मुख्य चिकित्सीय क्षेत्रों पर लगातार ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ नवोन्मेषी/ब्रांड-अगुआ संगठन बनने के लिए मूल्य श्रृंखला को आगे बढ़ाने के ग्लेनमार्क के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है।

साबुन से लेकर सीमेंट क्षेत्र तक में व्याप्त उत्पादों वाली निरमा जीएलएस के सभी सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए अनिवार्य खुली पेशकश करेगी।

ग्लेनमार्क फार्मा अपने प्रमुख बाजारों में लगातार वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी। कंपनी ने कहा कि शुद्ध नकदी सकारात्मक बैलेंस शीट के साथ प्रतिफल अनुपात पर जोर दिया जाएगा, जो अंततः अपने शेयरधारकों के लिए मूल्य पैदा करेगा। इस सौदे से प्राप्त आय का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में 4,627 करोड़ का सकल ऋण कम करने के लिए किया जाएगा। वित्त वर्ष 23 में कंपनी के पास 1,470 करोड़ की नकदी थी।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अब्दुलकादर पूरनवाला और रोहन जॉन ने कहा कि इस प्रस्तावित सौदे से वित्त वर्ष 25 के 17,200 करोड़ रुपये के राजस्व अनुमान पर 10 प्रतिशत का नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा परिचालन लाभ मार्जिन 150 आधार अंक (बीपीएस) कम हो सकता है, हालांकि ऋण भुगतान से इस असर की आंशिक रूप से भरपाई हो सकती है।

इस विनिवेश से कर्ज का मौजूदा बोझ तो कम हो जाएगा, लेकिन दीर्घावधि में इसे प्रति वर्ष 1,300 करोड़ रुपये से लेकर 1,400 करोड़ रुपये तक के अपने अनुसंधान एवं विकास के बजट के लिए नकदी की जरूरत बनी रहेगी। इसे ‘रयाल्ट्रिस’ की विपणन लागत और नुकसान में चल रहे अमेरिकी जेनेरिक कारोबार के लिए भी पैसे की जरूरत है।

इस शेयर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की ‘सेल’ रेटिंग है। मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के तुषार मनुधाने की अगुआई वाले विश्लेषकों के अनुसार इसे हिस्सेदारी बिक्री से ग्लेनमार्क फार्मा की ऋण संबंधी चिंता दूर हो जाएगी। दरअसल इसके पास नवोन्मेषी पाइपलाइन को पुन: व्यवस्थित करने और ब्रांडेड जेनेरिक कारोबार में सुधार करने के लिए अतिरिक्त नकदी होगी।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement