facebookmetapixel
Advertisement
लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालन

गिफ्ट सिटी आईएफएससी के लिए नए ढांचे पर विचार कर रहा आईएफएससीए

Advertisement

परामर्श पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय बैंकों, सॉवरिन फंडों, पेंशन फंडों, भविष्य निधि को मान्यताप्राप्त निवेशक समझा जाएगा।

Last Updated- November 24, 2023 | 10:11 PM IST
Gift City

गिफ्ट सिटी आईएफएससी के लिए नियामक इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) उन मान्यताप्राप्त निवेशकों (अमीर निवेशकों) के लिए ऐसे ढांचे पर विचार कर रहा है, जिसमें वे कुछ खास छूट का लाभ उठा सकें।

उद्यम पूंजी योजनाओं, प्रतिबंधित योजनाओं और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं जैसे कुछ उत्पादों में न्यूनतम निवेश सीमा ऐसे निवेशकों पर लागू नहीं है। मान्यताप्राप्त निवेशकों के लिए अन्य कई सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं।

नियामक द्वारा गुरुवार को जारी परामर्श पत्र के अनुसार, नए ढांचे में लोगों के लिए पहले वित्त वर्ष में कम से कम 200,000 डॉलर की सालाना आय और चालू वित्त वर्ष के दौरान समान स्तर की आय पात्रता का प्रस्ताव रखा गया है।

व्यक्तियों, एकल स्वामित्व या एक व्यक्ति कंपनियों को शुद्ध

परिसंपत्तियों के आधार पर भी मान्यता प्राप्त निवेशकों के रूप में पहचाना जा सकता है। शुद्ध परिसंपत्तियां कम से कम 10 लाख डॉलर होनी चाहिए। शुद्ध परिसपंत्तियों की गणना करते वक्त प्राथमिक निवास की वैल्यू को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

ढांचे में एचयूएफ, भागीदार फर्मों, ट्रस्टों और कॉरपोरेट निकायों के लिए संयुक्त निवेश शर्त एवं मानक तय किए गए हैं। परामर्श पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय बैंकों, सॉवरिन फंडों, पेंशन फंडों, भविष्य निधि को मान्यताप्राप्त निवेशक समझा जाएगा। आईएफएससीए ने 7 दिसंबर तक इस संबंध में प्रतिक्रियाएं मांगी हैं।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement