facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Hindustan Zinc का औद्योगिक ई-कचरा रीसाइ​क्लिंग पर दांव

Advertisement

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्या​धिकारी अरुण मिश्रा ने कहा ‘आगे चलकर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां वे होंगी, जो रीसाइक्लिंग कारोबार में हैं।’

Last Updated- October 24, 2023 | 11:47 PM IST
Hindustan Zinc

वेदांत द्वारा प्रवर्तित हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने रीसाइक्लिंग क्षेत्र में अवसर तलाशने की योजना बनाई है। इसमें औद्योगिक अवशेषों और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से धातु निकालना भी शामिल है।

कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। प्रस्तावित कारोबार विभाजन के तहत कंपनियों ने पहले कहा था कि रीसाइक्लिंग संभावित रूप से तीसरी कारोबारी कंपनी होगी।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्या​धिकारी अरुण मिश्रा ने कहा ‘आगे चलकर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां वे होंगी, जो रीसाइक्लिंग कारोबार में हैं।’

उन्होंने रीसाइक्लिंग की तीसरी प्रस्तावित अलग कारोबारी इकाई के बारे में विस्तार से बताया। पिछले महीने हिंदुस्तान जिंक ने कहा था कि वह अपनी कारोबारी इकाइयों को जस्ता, सीसा, चांदी और रीसाइक्लिंग में अलग करने के संभावित विकल्पों पर विचार करेगी।

मिश्रा ने कहा ‘हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि क्या ई-कचरे से सोना, चांदी और तांबा निकालने की कोई गुंजाइश है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के साथ गठजोड़ की संभावना तलाशेगी।

जून में क्लीन-टेक कंपनी एनवायरगोल्ड ग्लोबल ने हिंदुस्तान जिंक के विभिन्न परिचालनों से अपशिष्ट के संबंध में धातु हासिल करने की प्रक्रिया का आकलन करने के लिए हिंदुस्तान जिंक और रूनाया ग्रीन टेक के साथ समझौता ज्ञापन की घोषणा की थी।

उम्मीद की जा रही है कि ई-कचरे के अलावा हिंदुस्तान जिंक औद्योगिक क्षेत्र में रीसाइक्लिंग के अवसरो की भी तलाश करेगी।

ये योजनाएं किस चरण में हैं, इस पर टिप्पणी करते हुए मिश्रा ने कहा कि ऐसी धातुएं निकालने के लिए प्रयोगशाला का काम जारी है। हमने स्मेल्टर अवशेषों से धातुओं ​निकालने के सफल प्रयोग किए हैं। कंपनी ने निवेश के आंकड़े या अन्य क्षमता विस्तार का विवरण नहीं दिया।

भारत में रीसाइक्लिंग के अवसर तलाशने वालों में आदित्य बिड़ला समूह भी शामिल है। अगस्त में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने घोषणा की थी कि कंपनी देश में अपनी तरह की पहली तांबा और ई-कचरा रीसाइक्लिंग इकाई स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement