facebookmetapixel
Advertisement
E20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्ष

विदेशी निवेशकों को पार्टिसिपेटरी नोट्स का ‘गिफ्ट’

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि नोट जारी करना केवल एफपीआई तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) भी इन्हें जारी कर सकेंगे।

Last Updated- May 03, 2024 | 11:11 PM IST
Investment through P-notes reached a five-year high in May

गिफ्ट इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) में स्थापित और बाजार नियामक सेबी के साथ पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) को ऑफशोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट (ODI) जारी करने की अनुमति दी गई है।

इन ओडीआई को पार्टिसिपेटरी नोट्स (P-Notes) के नाम से जाना जाता है। इस समय गिफ्ट सिटी के लिए एकीकृत नियामक इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSC) ने बैंकिंग इकाइयों को पी-नोट्स जारी करने की अनुमति दे रखी है।

आईएफएससीए ने एक सर्कुलर में कहा है, ‘पहले चरण में आईएफएससीए ने सेबी के साथ पंजीकृत आईएफएससी बैंकिंग इकाइयों को भारतीय प्रतिभूतियों से जुड़े डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट जारी करने की अनुमति दी थी। दूसरे चरण में अब उसने आईएफएससीए के साथ पंजीकृत गैर-बैंकिंग, एफपीआई के तौर पर सेबी के साथ पंजीकृत इकाइयों को भारतीय प्रतिभूतियों से जुड़े ओडीआई जारी करने की अनुमति दी है।’

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि गिफ्ट सिटी से पी-नोट्स जारी करने की अनुमति देने से एक बार उनका आकर्षण बढ़ सकता है, बशर्ते कराधान के नियमों को भी आसान बनाया जाए।

नांगिया एंडरसन में पार्टनर सुनील गिडवानी ने कहा, ‘भारतीय शेयर बाजारों की प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली ऑफशोर बैंकिंग इकाइयों के अलावा सूचीबद्ध बाजारों में निवेश करने वाली अन्य इकाइयां मुख्य तौर पर आईएफएससी में एफपीआई के तौर पर पंजीकृत फंड हैं।

आईएफएससीए ने अब ऐसी सभी आईएफएससी इकाइयों द्वारा अनिवासी निवेशकों के लिए ओडीआई जारी करने की अनुमति दे दी है। अब भारतीय कराधान से निवेशकों को छूट के लिए कर कानूनों में संबंधित बदलाव की आवश्यकता होगी।

पिछले साल जब बैंकिंग इकाइयों को ओडीआई जारी करने की अनुमति दी गई थी तो एफपीआई द्वारा कुल निवेश के प्रतिशत के तौर पर संपूर्ण ओडीआई निर्गमों में तेजी आई। आईएफएससी के अन्य सभी निवेशकों को ओडीआई जारी करने की अनुमति मिलने से ओडीआई जारी करने को और बढ़ावा मिलेगा।’

उन्होंने अनिवासी निवेशकों द्वारा ओडीआई के स्थानांतरण के साथ साथ ओडीआई जारीकर्ताओं द्वारा किसी तरह के वितरण पर पूंजीगत लाभ की छूट की भी मांग की। इस समय गिफ्ट आईएफएससी में करीब 46 एफपीआई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ अपेक्षाकृत बड़ी कंपनियां पी-नोट्स जारी करना शुरू कर देंगी।

सुपरएनएवी में मुख्य विकास अधिकारी नेहा मालवीय कुलकर्णी ने कहा, ‘इससे आईएफएससी में मौजूद गैर-बैंकिंग एफपीआई के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को ओडीआई की पेशकश करने का बड़ा अवसर पैदा हुआ है। ओडीआई निवेशकों को गोपनीयता का बड़ा लाभ प्रदान करता है, जो कई लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’

विशेषज्ञों का कहना है कि नोट जारी करना केवल एफपीआई तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) भी इन्हें जारी कर सकेंगे। सिरिल अमरचंद मंगलदास में पार्टनर लीना चाको ने कहा, ‘एफपीआई पंजीकरण वाले एआईएफ भी ओडीआई जारी कर सकते हैं। ओडीआई का निर्गम एफपीआई को उनका जोखिम कम करने और ऐसे ओडीआई धारकों को भारतीय इक्विटी एवं योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement