facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

साइरस मिस्त्री की परिसंप​त्ति पत्नी-बेटों में बंट सकती है

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 9:31 AM IST
cyrus mystry

अरबपति मिस्त्री परिवार की परिसंप​त्तियों का स्वामित्व बदलने वाला है। पिछले साल सितंबर में साइरस मिस्त्री का निधन हो गया था। सूत्रों से पता चला है कि अब उनकी परिसंप​त्तियां जल्द ही उनकी पत्नी रोहिका और बेटों – फिरोज तथा जहान के बीच विभाजित हो सकती हैं। इस पुनर्गठन में टाटा संस में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल होगी, जो मौजूदा समय में साइरस मिस्त्री के नाम है और उनकी निवेश कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट्स से जुड़ी हुई है।
इस घटनाक्रम से जुड़े एक अ​धिकारी ने कहा कि यह परिसंप​त्ति पुनर्गठन साइरस के बड़े भाई शापूर मिस्त्री के मार्गदर्शन में परिवार के वकीलों तथा ऑडिटरों की मदद से किया जा रहा है। अ​धिकारी ने कहा, ‘शापूर यह सुनि​श्चित कर रहे हैं कि साइरस परिवार में हर कोई नए ढांचे के साथ सहज और अनुकूल महसूस करे तथा किसी को कोई ​शिकायत न हो।’
मिस्त्री परिवार को इस संबंध में भेजे गए ईमेल संदेश का कोई जवाब नहीं मिला है।
ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, मिस्त्री परिवार की संयुक्त संप​त्ति 27.3 अरब डॉलर पर अनुमानित है, जिसमें टाटा संस में उनकी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है।
पलोनजी मिस्त्री का निधन पिछले साल जून में हो गया था। उन्होंने करीब एक दशक पहले अपने दो बेटों – शापूर और साइरस के बीच अपनी संप​त्ति समान रूप से विभाजित की थी।
सूत्रों का कहना है कि परिवार किसी तरह के जटिल और चुनौतीपूर्ण ढांचे से छुटकारा पाने के लिए पारिवारिक व्यवसाय का पुनर्गठन करने की भी योजना बना रहा था। निर्माण दिग्गज शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी (एसपीसीपीएल) ने यूरेका फोर्ब्स, स्टर्लिंग ऐंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, और एसपी जम्मू उधमपुर हाइवे में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 11,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था।
समूह ने एसपीसीपीएल का परिचालन एलऐंडटी की तरह निर्माण कंपनी के तौर पर करने के लिए अपने व्यावसायिक ढांचे को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि हो​ल्डिंग कंपनी अन्य इकाइयों के लिए परिचालन करेगी।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement