facebookmetapixel
Advertisement
Gen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावटEditorial: राज्यों के छिपे कर्ज और देनदारियों का सच सामने लाती CAG की रिपोर्टHyundai India का कनेक्टेड कारों पर बड़ा दांव, 2030 तक 20 लाख बिक्री का लक्ष्यजलवायु संकट के दौर में नए सिरे से समझना होगा जीवन रक्षा का अर्थशास्त्र

साल 2024 की दूसरी तिमाही में पुरानी कारों की बिक्री बढ़ी

Advertisement

खरीदारों के बीच कारों के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडलों में ह्युंडै ग्रैंड आई10, मारुति सुजूकी स्विफ्ट और बलेनो शामिल हैं।

Last Updated- July 09, 2024 | 10:02 PM IST
new car launch

पुरानी कारों की मांग में साल 2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) के दौरान उछाल आई है, क्योंकि वेतनभोगी पेशेवरों में से लगभग आधे (48.5 प्रतिशत) कार खरीदकर पदोन्नति और बोनस के रूप में अपने करियर की उपलब्धियों को चिह्नित कर रहे हैं। ऑटोटेक कंपनी कार्स24 की नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

यह बदलाव खर्च करने योग्य आय में वृद्धि, पुरानी कारों को वहन करने की बढ़ती क्षमता और बेहतर निजी आवागमन की चाह के कारण हुआ है। इनमें से ज्यादातर खरीद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु जैसे महानगरों के कर्मचारियों द्वारा की गई थी। अलबत्ता पुरानी कारों की लोकप्रियता महानगरों से बाहर भी फैली हुई है और गैर-महानगर के बाजारों में वृद्धि देखी गई है।

आगरा, कोयंबत्तूर, नागपुर और वडोदरा इस मामले में सबसे आगे हैं, क्योंकि इन शहरों में औसतन बिक्री में 25 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है, जो निजी वाहनों का व्यापक आकर्षण और मांग तथा देश भर में पुरानी कारों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

खरीदारों के बीच कारों के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडलों में ह्युंडै ग्रैंड आई10, मारुति सुजूकी स्विफ्ट और बलेनो शामिल हैं। एसयूवी श्रेणी में भी खासा इजाफा देखा गया है और एमजी हेक्टर तथा निसान मैग्नाइट जैसे मॉडल लोकप्रिय हो रहे हैं।

एसयूवी की दिशा में यह बदलाव व्यापक प्रवृत्ति को दर्शाता है। पिछले पांच साल के दौरान पुरानी कार श्रेणी में उनकी बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से बढ़कर तकरीबन 20 प्रतिशत हो गई है।

दूसरी तिमाही के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उपहार देने के अवसरों की बदौलत कार बिक्री में एक अनूठा रुझान देखा गया। अक्षय तृतीया को पारंपरिक रूप से शुभ खरीदारी के लिए मनाया जाता है, इस अवसर पर कार की बिक्री में उछाल देखी गई है।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement