facebookmetapixel
Advertisement
Bajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्म

ओपनएआई भारत लाई 399 रु/माह वाला चैटजीपीटी

Advertisement

यह किफायती सबस्क्रिप्शन प्लान खासकर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। प्लान में मैसेज लिमिट, इमेज जेनरेशन, फाइल अपलोडिंग क्षमता, चैट मेमोरी में इजाफा किया गया है।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:02 PM IST
OpenAI india

सैम ऑल्टमैन नियंत्रित ओपनएआई ने मंगलवार को चैटजीपीटी गो पेश किया। यह किफायती सबस्क्रिप्शन प्लान खासकर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इस प्लान में मैसेज लिमिट, इमेज जेनरेशन, फाइल अपलोडिंग क्षमता और चैट मेमोरी में इजाफा किया गया है।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये फीचर नए मॉडल जीपीटी-5 द्वारा समर्थित होंगे और स्थानीय भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेंगे। नए सबस्क्रिप्शन प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति माह होगी जिसमें उपयोगकर्ताओं के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भुगतान का विकल्प होगा।  इस समय भारत में उपयोगकर्ता 1,999 रुपये प्रति महीने के हिसाब से चैटजीपीटी प्लस और 19,900 रुपये प्रति महीने में चैटजीपीटी प्रो सबस्क्रिप्शन ले सकते हैं।

ओपनएआई में चैटजीपीटी के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख निक टरले ने कहा, ‘हम उत्साहित हैं कि भारत में लाखों लोग सीखने, काम करने, रचनात्मकता और समस्या-समाधान के लिए प्रतिदिन चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं।’

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement