facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

चीन की पाबंदी से EV उद्योग में मैग्नेट की किल्लत, मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने जताई चिंता, कहा- वैकल्पिक तकनीक में लगेंगे 2–3 साल

चीन के निर्यात प्रतिबंध के चलते मैग्नेट की कमी से जूझ रहा है वाहन उद्योग, मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने वैकल्पिक तकनीक पर काम शुरू करने की बात कही।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:31 PM IST
Electric vehicles (EV)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाहन उद्योग में दुर्लभ खनिज मैग्नेट की कमी मोंट्रा इलेक्ट्रिक सहित सभी के लिए चिंता का मसला है और इस मसले को जल्द ही हल किया जाना चाहिए। यह कहना है कि टीआई क्लीन मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक जलज गुप्ता का। टीआई क्लीन मोबिलिटी को मोंट्रा इलेक्ट्रिक ब्रांड नाम से जाना जाता है और यह 80,000 करोड़ रुपये के मुरुगप्पा समूह का हिस्सा है।

Also Read: भारत में कार्बन क्रेडिट बाजार की बुनियाद तैयार, लेकिन कई चुनौतियां बाकी

दिल्ली में मोंट्रा इलेक्ट्रिक के नए तिपहिया सुपर कार्गो की शुरुआत के मौके पर गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘क्या आप इन दुर्लभ खनिज मैग्नेट के उपयोग के बिना किसी इलेक्ट्रिक वाहन की मोटर बना सकते हैं? इसका जवाब है हां। इसमें कितना समय लगेगा? इसमें कम से कम 2 से 3 साल लगेंगे।

देश के वाहन उद्योग को वर्तमान में दुर्लभ खनिज मैग्नेट की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि चीन ने अप्रैल 2025 में सख्त निर्यात नियंत्रण लागू कर दिया है। भारत के मैग्नेट आयात में 80 प्रतिशत से अधिक की आपूर्ति चीन करता है। इन नियमों के लिए विस्तृत अंतिम-उपयोग की घोषण जरूरी की गई है और जून के मध्य तक खेपें लगभग पूरी तरह रुक गई हैं।

First Published - June 20, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट