facebookmetapixel
Advertisement
खेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवालBS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौर

M&M April Auto Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल थोक बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 यूनिट पर पहुंची

Advertisement

M&M April Auto Sales: कंपनी ने कहा कि अप्रैल 2024 में उसकी ट्रैक्टर बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 37,039 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 36,405 इकाई थी।

Last Updated- May 02, 2024 | 2:04 PM IST
Mahindra Auto sales: Mahindra sold 76,755 vehicles in August, exports increased by 26% अगस्त में महिंद्रा ने बेचें 76,755 वाहन, निर्यात 26% बढ़ा

M&M April Auto Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 इकाई हो गई। कंपनी की अप्रैल 2023 में कुल थोक बिक्री 62,294 इकाई रही थी।

बयान के अनुसार, मोटर वाहन प्रमुख की घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री पिछले महीने 18 प्रतिशत बढ़कर 41,008 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2023 में 34,698 इकाई थी। पिछले महीने कुल निर्यात दो प्रतिशत बढ़कर 1,857 इकाई हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,813 इकाई था।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल 2024 में उसकी ट्रैक्टर बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 37,039 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 36,405 इकाई थी।

Also read: Cognizant का Q1 मुनाफा 6 फीसदी घटा, रेवेन्यू में भी आई 1.2 फीसदी की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘मंडी में अच्छी आवक के साथ सरकारी गेहूं खरीद जोरों पर है, जिससे ग्रामीण नकदी प्रवाह स्वस्थ बना हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक मॉनसूनी बारिश और त्योहारों के बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान से ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मकता लाने में मदद मिली है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement