facebookmetapixel
Advertisement
Edelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत

Maruti Suzuki ने सितंबर में किया 1,74,978 गाड़ियों का उत्पादन

Advertisement

यात्री कारों का उत्पादन पिछले महीने 21 प्रतिशत घटकर 1,03,858 इकाई रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,31,258 इकाई था।

Last Updated- October 03, 2023 | 6:48 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) कुल उत्पादन सितंबर में एक प्रतिशत घटकर 1,74,978 इकाई रहा है। कंपनी का सितंबर, 2022 में उत्पादन 1,77,468 इकाई रहा था।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले महीने कम कीमत की कार ऑल्टो और एस-प्रेसो का उत्पादन 70 प्रतिशत घटकर 10,705 इकाई रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 35,887 इकाई था।

इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिज़ायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल का उत्पादन सितंबर में घटकर 90,849 इकाई रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 92,717 इकाई था। मध्यम आकार की सेडान सियाज़ का उत्पादन घटकर 2,304 इकाई रह गया, जो सितंबर, 2022 में यह 2,654 इकाई था।

यात्री कारों का उत्पादन 21 प्रतिशत घटा 

यात्री कारों का उत्पादन पिछले महीने 21 प्रतिशत घटकर 1,03,858 इकाई रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,31,258 इकाई था। हालांकि, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, अर्टिगा और जिम्नी सहित यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन पिछले महीने बढ़कर 56,579 इकाई हो गया, जो सितंबर, 2022 में 29,811 इकाई था।

कुल यात्री कारों का उत्पादन सितंबर, 2022 के 1,73,929 इकाई से मामूली घटकर 1,73,451 इकाई रहा। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन सितंबर, 2022 के 3,539 इकाई की तुलना में घटकर 1,527 इकाई रहा।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement