टेक-ऑटो

Mahindra Auto Sales : महिंद्रा की बिक्री में 36 फीसदी का इजाफा, अप्रैल में 62,294 वाहन बेचे

Published by
भाषा
Last Updated- May 02, 2023 | 1:56 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढ़कर 62,294 इकाई रही है। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 45,640 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री 54 प्रतिशत बढ़कर 34,698 इकाई रही।

अप्रैल, 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 22,526 यात्री वाहन बेचे थे। इसी तरह कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 20,411 इकाई से बढ़कर 25,783 इकाई पर पहुंच गई। पिछले महीने कंपनी का निर्यात 33 प्रतिशत घटकर 1,813 इकाई रह गया।

एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 2,703 वाहनों का निर्यात किया था।

First Published : May 2, 2023 | 1:56 PM IST