facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

Hanooman AI: मुकेश अंबानी लेकर आ रहे हनुमान नाम का AI, कमाल के हैं फीचर्स

Advertisement

Hanooman AI: यह मॉडल रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और भारत सरकार द्वारा समर्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) विश्वविद्यालयों की मदद से बनाया गया है।

Last Updated- February 21, 2024 | 7:50 PM IST
Reliance Chairman Mukesh Ambani reveals AI chatbot Hanuman

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारत के टॉप इंजीनियरिंग स्कूलों का एक ग्रुप अगले महीने अपनी पहली चैटजीपीटी-स्टाइल सर्विस शुरू करने जा रहा है। यह भारत का AI के क्षेत्र में बड़ा प्लेयर बनने की ओर एक बड़ा कदम है।

BharatGPT ग्रुप, जिसमें भारत की सबसे बड़ी कंपनी और आठ विश्वविद्यालय शामिल हैं, ने मुंबई में एक तकनीकी सम्मेलन (technology conference) में अपना नया भाषा मॉडल दिखाया। एक वीडियो में, दक्षिणी भारत के एक मैकेनिक को तमिल में AI बॉट से बात करते हुए दिखाया गया, एक बैंकर को टूल से हिंदी में बात करते हुए दिखाया गया, और हैदराबाद में एक डेवलपर को कोड लिखने के लिए इसका उपयोग करते हुए दिखाया गया।

भगवान राम के परमभक्त हनुमान के नाम पर रखा गया देसी AI का नाम

इस AI मॉडल का नाम भगवान राम के परमभक्त हनुमान रखा गया है। अगर यह सफल हुआ तो AI तकनीक में भारत के लिए यह एक बड़ा कदम होगा। भारतजीपीटी चाहता है कि हनुमान स्वास्थ्य सेवा, सरकार, वित्त और शिक्षा में 11 स्थानीय भाषाओं में काम करें।

यह मॉडल रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और भारत सरकार द्वारा समर्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) विश्वविद्यालयों की मदद से बनाया गया है।

Also Read: Dunzo, Rapido, Swiggy के बाद Uber भी ला सकती है स्टोर पिकअप फीचर, सामान सीधे पहुंचेगा आपके घर

भारत के लाखों कम पढ़े लिखे लोगों की मदद करेगा हनुमान

OpenAI जैसी कंपनियां बड़े भाषा मॉडल (LLM) बना रही हैं। इन LLM को बनाने में बहुत सारी कैलकुलेशन की आवश्यकता होती है, और वे छोटे व्यवसायों और सरकारी विभागों के लिए बहुत महंगे होते हैं। आईआईटी बॉम्बे के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष गणेश रामकृष्णन ने कहा कि हनुमान एक अलग तरह का LLM है। हनुमान स्पीच-टू-टैक्स्ट फीचर भी देगा। जिससे यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान होगा। भारत में लाखों लोग पढ़-लिख नहीं सकते, और हनुमान उन्हें कंप्यूटर का उपयोग करने में मदद करेगा। रिलायंस जियो विशिष्ट उपयोगों के लिए लोगों की पसंद के मुताबिक मॉडल बनाएगा। इसका मतलब है कि कंपनियां और सरकारी विभाग अपनी आवश्यकताओं के लिए हनुमान को कस्टमाइज कर सकेंगे।

पहले से ही Jio Brain पर चल रहा काम

रिलायंस जियो पहले से ही Jio Brain नामक एक प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है, जो 450 मिलियन ग्राहकों के Jio नेटवर्क पर AI का उपयोग करने के लिए है। LLM ऐसा सिस्टम है जो विशाल मात्रा में डेटा से सीखता है और नेचुरल रिस्पॉन्स जनरेट करता है। वे जेनरेटिव AI का उपयोग करते हैं, जो ओपनAI के चैटजीपीटी की सफलता से लोकप्रिय हुआ है।

भारतजीपीटी का प्रयास इस क्षेत्र में कुछ हद तक अनोखा है – यह देश में अपनी तरह की पहली प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप है, और इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख प्लेयर शामिल हैं। रामकृष्णन ने देश में पीढ़ीगत पारिवारिक संरचनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “यह भारतीय संयुक्त परिवार की तरह है।” “हम एक दूसरे पर निर्भर हैं और हम मिलकर बेहतर काम करते हैं।”

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement