facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

GST काउंसिल ने बदली युटिलिटी व्हीकल की परिभाषा, वाहन कंपनियां भ्रमित

Advertisement

कुछ UV को अधिसूचना आने के बाद 22 प्रतिशत उपकर भुगतान करना होगा।

Last Updated- July 12, 2023 | 11:11 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

वाहन कंपनियां भ्रम की स्थिति में हैं। केंद्र सरकार ने युटिलिटी व्हीकल (यूवी) की परिभाषा में बदलाव करने के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के फैसले को लेकर अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जीएसटी परिषद ने कहा कि अगर किसी वाहन की लंबाई 4 मीटर या इससे ज्यादा, इंजन की क्षमता 1,500 सीसी या इससे ज्यादा, खाली वाहन का ग्राउंड क्लियरेंस 170 एमएम याइससे ज्यादा है तो उसे यूवी माना जाएगा।

यूवी पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ 22 प्रतिशत मुआवजा उपकर लगेगा। अब तक पुरानी परिभाषा के मुताबिक 20 प्रतिशत मुआवजा उपकर का भुगतान कर रहीं कुछ यूवी को अधिसूचना आने के बाद 22 प्रतिशत उपकर भुगतान करना होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस अधिसूचना से कौन सी यूवी प्रभावित होगी।

सोसाइटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘आपने कल की घोषणा देखी है और हमने भी वही घोषणा देखी है। अधिसूचना अब तक नहीं आई है। हम अधिसूचना के असर का अध्ययन करेंगे। उसके बाद हम आपसे इस मसले पर बात करेंगे।’ यूवी सेग्मेंट इस समय सबसे तेजी से बढ़ता कार सेग्मेंट है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यूवी की बिक्री 17.7 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि पूरा यात्री वाहन कारोबार इस दौरान 9.4 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement