facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट में

GPay हो जाएगा बंद, Google ने लिया बड़ा फैसला

Advertisement

Google ने घोषणा की है कि वह 4 जून, 2024 से अमेरिका में स्टैंडअलोन Google Pay ऐप को बंद कर रहा है।

Last Updated- February 24, 2024 | 10:45 AM IST
Google Pay
Representative Image

Google Pay App के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Google ने इस ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि गूगल अपनी पुरानी ऐप को बंद करने जा रहा है। इसकी जानकारी गूगल ने एक ब्लॉग के जरिए दी। बता दें कि गूगल पे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत, सिंगापुर और अमेरिका में किया जाता है।

इस फैसले के बाद एंड्रॉयड फोन्स की होमस्क्रीन पर दिखने वाली Google Pay App अब नजर नहीं आएगी। हालांकि, भारत के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये ऐप देश में बंद नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें: AI से लैस हुआ Chrome ब्राउज़र, Google ने रोल-आउट किया Chrome M122 अपडेट  

जानें किस देश में बंद हो जाएगी Google Pay App

गूगल अमेरिका में अपनी पुरानी गूगल ऐप को बंद करने जा रहा है। एंड्रॉयड फोन में दिख रही GPay ऐप पुराना वर्जन है। Google ने घोषणा की है कि वह 4 जून, 2024 से अमेरिका में स्टैंडअलोन Google Pay ऐप को बंद कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य सभी सुविधाओं को Google वॉलेट प्लेटफ़ॉर्म में ट्रांसफर करके Google की भुगतान पेशकश को सरल बनाना है।

अमेरिकी यूजर्स के लिए ऐप बंद होने जा रही है तो गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दि है। गूगल ने बताया कि अमेरिका मे गूगल पे के बंग होने के बाद यूजर ऐप की मदद से न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने अमेरिका के गूगल पे यूजर्स को 4 जून से पहले गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने की सलाह दी है, जो वर्चुअल डेबिट/क्रेडिट कार्ड, टिकट, पास और टैप-टू-पे जैसी सुविधाएं देती है। गूगल का कहना है कि वो यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Google Play Store को टक्कर देने के लिए PhonePe ने लॉन्च किया Indus Appstore

भारत और सिंगापुर में नहीं बंद होगी ऐप

गूगल ने यह भी साफ कहा है कि Google Pay ऐप को केवल अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा, लेकिन भारत और सिंगापुर में इसकी सर्विस जारी रहेंगी। Google ने ब्लॉग में कहा, “भारत और सिंगापुर में Google Pay ऐप का उपयोग करने वाले लाखों लोगों के लिए, कुछ भी नहीं बदलेगा।”

इसका मतलब है कि भारत और सिंगापुर में गूगल पे यूजर्स को पैसे भेजने और रिसीव करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement